कासगंज: राज्यपाल बनने के बाद पहली बार कासगंज पहुंचे भगत सिंह कोश्यारी का जोरदार स्वागत

कासगंज: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी हेलीकॉप्टर से आज कासगंज पहुंचे।जहाँ विद्या भारती परिवार द्वारा आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान डीएम, एसपी के सहित विधा भारती परिवार द्वारा राज्यपाल का जोरदार स्वागत किया।
राज्यपाल कासगंज के लोगों से मिलकर भावुक हो गए। इस दौरान विद्या भारती परिवार द्वारा स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन सूरज प्रसाद गंगा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अमापुर रोड पर हुआ।कार्यक्रम डीएम एसपी के अलावा समस्त विद्या भारती परिवार द्वारा पहली बार आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। महाराष्ट्र के राज्यपाल का कासगंज से पुराना रिश्ता रहा है राजपाल भगत सिंह कोश्यारी 1965 1970 तक राव महेंद्र महेंद्र मानसिंह सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य के पद पर रहे थे। उनके आगमन पर छात्रों ने बुके पटिका और स्मृति चिंह देकर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गान से शुरू हुआ
कासगंज की यादो को तरोताजा करते हुए राज्यपाल भावुक हो गए ।राज्यपाल भगत सिंह ने मीडिया कर्मियों से मुखातिब होते हुए मैंने राजा के रामपुर में एक साल प्रवक्ता के रूप में काम किया था, गांव गांव जाकर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भी काम किया था, वहां मेरे अनेको प्रेमी लोग हैं,उनके कहने पर मैंने वहां आकर के अमर शहीद महावीर सिंह राठौर की मूर्ति का अनावरण किया मुझे भी लगा कि मेरा सौभाग्य है मुझे अनावरण करने का मौका मिला है। भारत की स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी स्वतंत्रता सेनानी थे और भगत सिंह राजगुरु के यहाँ भी तीन माह पूर्व जाने का अवसर मिला था, मेरा कासगंज कार्यक्षेत्र रहा है.मुझे कासगंज के लोगों ने अतुलनीय प्यार और स्नेह दिया है।
Subscribe to my channel


