बदायूं: अखिल भारत हिंदू महासभा ने खेला ट्रप कार्ड बीसी प्रत्याशी डॉ मुकेश शाक्य को उझानी नगर पालिका चेयरमैन पद का उम्मीदवार घोषित किया
जयपाल सिंह। उझानी

बदायूं: भारत की सबसे प्राचीनतम राजनीतिक संगठन अखिल भारत हिंदू महासभा ने खेला ट्रंप कार्ड B C प्रत्याशी डॉ मुकेश शाक्य को मैदान में उतारकर तमाम राजनैतिक संगठनों के समीकरण बिगाड़े बदले समीकरणों के चलते सभी राजनीतिक पार्टियां अपना गुणा भाग लगाने में जुटी है डॉ मुकेश शाक्य की अपनी बिरादरी में ही नहीं तथा क्षेत्र में भी अच्छी पकड़ है इसी के चलते अन्य राजनीतिक पार्टियां प्रत्याशियों का चयन नहीं कर पा रही हैं राजनीति के तमाम दिग्गज सकते में हैं तथा जनता में सुगबुगाहट तेज हो गई है हिंदू महासभा पूरे दमखम के साथ अपने प्रत्याशी को जिताने में जुटी हुई है एक ओर तमाम राजनीतिक पार्टियां अभी तक अपने प्रत्याशी की घोषणा भी नहीं कर पाई है सत्ताधारी पार्टी एवं विपक्षी पार्टियो मैं टिकट मांगने वालों की लंबी कतारें लगी है यह सभी पार्टियां किसी प्रकार का जोखिम लेकर कार्यकर्ताओं को नाराज भी नहीं करना चाहती परंतु हिंदू महासभा द्वारा खेला गया ट्रंप कार्ड सभी पार्टियों का गणित बिगाड़ कर बाजी मार सकती है
Subscribe to my channel


