कासगंज: पंचम दिवस में गोवर्धन लीला की कथा सुनकर श्रोता हुए गदगद

कासगंज: सोरों तीर्थ नगरी में हर की पैड़ी के पश्चिमी तट परिक्रमा मार्ग पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शुक्रवार को शुरू हुआ यह भागवत कथा 7 दिनों तक चलेगी श्रीमद् भागवत कथा भागवताचार्य श्री महामंडलेश्वर आशुतोषानंद गिरी जी महाराज के मुखारविंद से पंचम दिवस में भगवान कृष्ण जन्म की कथा भक्तों को श्रवण कराई वही भगवान कृष्ण का जन्म होते ही सभी गोकुल वासी खुशी से झूम उठे नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की और बधाइयां भी गाई गई उसके बाद गोवर्धन लीला की कथा भक्तों को श्रवण कराई एवं गोवर्धनधारी की झांकी भी बनाई गई झांकी को देखकर भक्तों ने गोवर्धन धारी की जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा मैं तो गोवर्धन को जाऊं मेरे वीर ना माने मेरो मनवा के भजनों पर श्रोता जमकर नाचे यह कथा समय 2:00 बजे से 6:00 बजे तक चली उसके बाद भागवत जी की आरती हुई व प्रसाद वितरण किया गया इस कथा के मुख्य यजमान व आयोजक पार्वती बल्लभ महेरे एवं विजय अग्रवाल हेमंत शास्त्री त्रिगुणायत बल्लीश बड़गैया सरपंच नरेश कुमार त्रिगुणायत राजेंद्र तिवारी पट्ठा रामेश्वर दयाल महेरे हरि पहलवान महेरे अंशुल दुबे आदित्य काकोरिया मनोज भारद्वाज सतीश चौधरी कालीचरण माफीदार नंदकिशोर तिवारी सभासद अतुल कुमार तिवारी सभासद रामदर्शन महेरे संजय मोनी आदि रहे।
Subscribe to my channel


