ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: ब्राह्मण कल्याण सभा ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

कासगंज: सोरों तीर्थ नगरी शूकर क्षेत्र में ब्राह्मण कल्याण सभा की एक बैठक प्रांतीय कार्यालय उपाध्याय मार्केट में आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता ब्राह्मण कल्याण सभा के संस्थापक अध्यक्ष शरद कुमार पांडेय की।  इस दौरान कार्यक्रम का संचालन ब्राह्मण कल्याण सभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री हरिओम पचौरी ने किया। बैठक में कार्यकारिणी विस्तार सर्वसम्मति से किया गया एवं गोस्वामी तुलसीदास जन्म भूमि शूकर क्षेत्र सोरों जी धाम नगर अध्यक्ष पद पर अतुल निर्भय ,  महामंत्री पद पर धनदीप दघिरा तथा मोहित उपाध्याय , राहुल स्थापक  को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।बैठक में सोरों व्राह्मण समाज की जनगणना भी कल्याण सभा जल्द शुरू कराएगी। इस अवसर पर आशीष उपाध्याय, सौरभ उपाध्याय, शशांक दीक्षित, प्रदीप उपाध्या, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आशीष भारद्वाज, पवन दुबे, मंडल अध्यक्ष योगेंद्र बाबू निर्भय, मंडल संयोजक मनोज मिश्रा, बालकृष्ण उपाध्याय ,गोपाल उपाध्याय, प्रशांत तिवारी ,अजय उपाध्याय ,सत्यम चतुर्वेढ़ी आदि रहे।

 

Related Articles

Back to top button