कासगंज: गोपाष्टमी पर ईओं दीपिका शुक्ला संग चैयरमेन चांद अली ने कान्हा गौशाला में गोवंशों को खिलाया गुड़ चारा

कासगंज- अमांपुर: मोहनपुर रोड पर स्थित कान्हा गौशाला का आदर्श नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला संग चेयरमेन चांद अली ने गणमान्य लोगों के साथ निरिक्षण कर गोपाष्टमी के अवसर पर गोमाता का पूजन कर मनाई गोपाष्टमी। गोशाला में गोमाता का पूजन कर उन्हे गुड़, हरा चारा खिलाकर गो सेवा की। गौशाला में गौवशों के रख रखाव भूसा, हरे चारे,पानी की समुचित व्यवस्थाओं को देखा।जानकारी हासिल कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने सभी लोगों से पहली रोटी गौमाता के लिए निकलने की अपील की। इस दौरान चेयरमैन चांद अली खान, जिला पंचायत सदस्य अवनीश सोलंकी, पशु चिकित्साधिकारी डा सुनील गुप्ता, धीरज गुप्ता सर्राफ, डाॅ शेर सिंह, गोपाल शर्मा, मुकेश बाबू, संजू यादव, चरन सिंह, ओमकार यादव, अरबाज खान, आकाश गुप्ता सर्राफ, हुकुम सिंह, राजा सोलंकी, शनि, देव, सफाई नायक दिनेश कुमार, दरवेश फौजी, बबलू यादव सभासद, नहीम खान, आदि रहे ।
Subscribe to my channel


