ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: शूकर क्षेत्र सोरों में हो लम्बे रूट की ट्रेनों का ठहराव- भूपेश शर्मा

कासगंज: सोरों में आर्यावर्त निर्माण संघ के तत्वाधान में लंबे रूट की चलने वाली गाड़ियों के ठहराव और उनके संचालन को बढ़ावा देने के लिए रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन स्टेशन इंचार्ज को सौंपा इस दौरान अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने बताया कि प्राचीन एवं पवित्र तीर्थ स्थान शूकर क्षेत्र सोरों भगवान वराह की मोक्ष स्थली और महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्म स्थली के रूप में विश्व भर में विख्यात है यह पवित्र स्थान उत्तर प्रदेश का ही नहीं अपितु संपूर्ण भारतवर्ष और विदेशों में भी हिंदुओं की आस्था का एक बड़ा केन्द्र है यहां देश के विभिन्न क्षेत्रों से लाखों श्रद्धालु प्रतिवर्ष धार्मिक अनुष्ठान हेतु आते हैं। लेकिन इस पवित्र तीर्थ स्थान के समृद्ध विकास के लिए लंबे रूट (राजस्थान मध्यप्रदेश महाराष्ट्र) की गाड़ियों का कम संचालन होना और जो गाड़ियां ( जैसे गाड़ी संख्या 22976 बांद्रा टर्मिनल , गाड़ी संख्या 09076 मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट, गाड़ी संख्या 09006 बोरीवली स्पेशल ) चल रही है उन गाड़ियों का इस पवित्र स्थान पर ठहराव होना अति आवश्यक है इस पवित्र स्थान पर लंबे रूट की गाड़ियों का कम संचालन और चल रही गाड़ियों का ठहराव न होने से श्रद्धालुओं के मन में सरकार की छवि नकारात्मक होती जा रही है शीघ्र अति शीघ्र इस मांग को गंभीरता से लेते हुए अपने अधीनस्थों को इस रुट पर गाड़ियों की संख्या बढ़ाने और चल रही गाड़ियों का तीर्थ नगरी शूकर क्षेत्र सोरों में ठहराव संबंधी आदेशित करने आवश्यक कार्रवाई करें जिससे तीर्थ नगरी के आम जनमानस को किसी बड़े आंदोलन के लिए विवश ना होना पड़े इस दौरान शरद पांडे पवन दुबे कपिल पंडित गोपाल भारद्वाज गौरव धनदीप बच्चा गुरु विवेक दीक्षित आदि रहे।

 

Related Articles

Back to top button