कासगंज: संदिग्ध परिस्थितियों में चारपाई पर मिला विवाहिता का शव

कासगंज: थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के ग्राम गंगसारा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। बता दें कि विवाहिता काजल की शादी ढाई वर्ष पूर्व हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार दीपक के साथ हुई थी जिसके 1 साल का लड़का भी है।प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में चारपाई पर मिला है। मायका पक्ष से मृतिका काजल के पिता शिवदयाल निवासी कसेटी थाना देहात कोतवाली एटा द्वारा ससुराली जनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मृतिका के पति दीपक एवं ससुर भूरे सिंह पर दहेज हत्या की धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा है
Subscribe to my channel


