ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: 50 हजार का इनामी आरोपी पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार

कासगंज: सहावर थाना क्षेत्र में एसपी  बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में मंगलवार की रात्रि को थाना सहावर पुलिस  व एस0ओ0जी0 टीम की संयुक्त कार्यवाही से थाना सहावर पर  फरार चल रहे 25 हजार के इनामी  इरफान उर्फ छलिया पुत्र गुलाब बंजारा निवासी  चमन नगरिया थाना अलीगंज जनपद एटा को पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार किया गया। आरोपी के  कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो  खोखा कारतूस, तीन  जिंदा कारतूस व चोरी की एक  सुपर स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बरामद हुई ।जब पुलिस ने पूछताछ करने पर आरोपी नें  दूसरे फरार अभियुक्त की पहचान एन0डी0 उर्फ रमजान पुत्र रहीश निवासी  नदरई थाना व जनपद कासगंज के रुप में बताई। पुलिस कर्मियों द्वारा घायल बदमाश को  हिरासत में लेकर उपचार के लिये स्वास्थ केंद्र पर भर्ती कराया  गया।

 

Related Articles

Back to top button