ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: मनरेगा कार्ड बनाने की मांग को लेकर दिव्यांगों ने किया प्रदर्शन

कासगंज: सोरों दिव्यांगजनों ने बुधवार को मनरेगा जॉब कार्ड बनाये जाने की मांग को लेकर विकास खण्ड कार्यालय पर प्रदर्शन किया, तीर्थंनगरी की वराह जनसेवा दिव्यांग समिति ने विकास खण्ड अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र को ज्ञापन व अपने कागजात सौंपकर शीघ्र मनरेगा जॉब कार्ड बनाये जाने की मांग की, समिति के अध्यक्ष कुलदीप निर्भय ने इस अवसर पर कहा कि अगस्त माह में दिव्यांगजनों ने रोजगार देने व अन्य समस्याओं को दूर करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया था, जिसके परिणामस्वरूप मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विकास खण्ड अधिकारियों को 28 अगस्त को सभी सक्षम दिव्यांगजनों के मनरेगा जॉब कार्ड बनाये जाने के निर्देश दिए थे, लेकिन दो माह बाद भी अभी तक मनरेगा जॉब कॉर्ड नही बने जबकि सक्षम दिव्यांगजनो की सूची भी सीडीओ कार्यालय में उपलब्ध करा दी गई, आज वीडिओ सोरोंजी ने 15 दिन के अंदर जॉब कार्ड बनाये जाने का आश्वासन दिया है, विकास खण्ड कार्यालय पर प्रदर्शन करने वालों में कुलदीप निर्भय अध्यक्ष, धर्मपाल, बृजपाल, शकुंतला, ज्ञानदेवी, नवीन, अजब सिंह, शिवनारायण आदि रहे।
Subscribe to my channel


