कासगंज: टेंपो पलटने से एक ही परिवार के 10 लोग घायल

कासगंज: मानपुर नगरिया कछला के बीच स्थित गोला कुआं पर कछला से अस्थि विसर्जन कर लौट रहा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में 10 लोग घायल हो गए। इस दौरान 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया और मामूली रूप से घायल लोगों का उपचार कर छुट्टी दे दी गई कासगंज के स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी मुनीश पुत्र चुन्नीलाल अपने परिजनों का अस्थि विसर्जन कर कछला घाट से कासगंज लौट रहे थे के गोला कुआं पर पहुंचने पर टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें निर्मल पुत्र मनीष मनीष पुत्र चुन्नी यीशु पुत्र सुभाष विपन पुत्र सियाराम मनमोहन पुत्र कामता प्रसाद सुनील पुत्र मुनि माधव पुत्र मनीष अमर सिंह पुत्र जयपाल बब्लेश अमर सक्सेना घायल हो गए सूचना पर पहुंचे पुलिस बल ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां से गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है
Subscribe to my channel


