ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: मानपुर नगरिया में देवउठनी एकादशी श्रद्धा और आस्था के साथ धूमधाम से मनाई

कासगंज: न्यौली मानपुर नगरिया में देवउठनी एकादशी श्रद्धा और आस्था के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान देवोत्थान पर गन्ना, शकरकंद, सिंघाडें की खरीददारी की गई। कस्बा में कार्तिक माह की एकादशी पर देवोत्थान पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने घरों में भगवान विष्णु और नई फसलों की पूजा कर परिवार में खुशहाली की कामना की। शाम को अपने घरों में गन्ना, सिघाडे, शकरकंद, ज्वार की भी पूजा की गई।
Subscribe to my channel


