ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल सवारों को रौंदा एक की मौत दो गंभीर

कासगंज: सोरों के स्टेडियम इंटर कॉलेज के सामने तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवारों को रौंदा मौके पर बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को सोरो सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। जहां चिकत्सको नें एक युवक को मर्त घोषित कर दिया। वहीं दोनों युवको को गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। आप को बता दे कि सोरो मार्ग पर बाइक पर तीन युवक सवार थे। नितिन कुमार पुत्र रामसनेही उम्र 20 वर्ष निवासी नगला बिहारी की मौत हो गई। व अन्य दो घायलो मे धर्मेंद्र पुत्र गेंदालाल उम्र 17 वर्ष निवासी नगला बिहारी, दीपक पुत्र रोहन सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी नगला बिहारी गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनो घायलों को सोरों सीएससी पर भर्ती कराया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी गोविन्द भल्लभ शर्मा नें बताया। रोडबैज बस पुलिस के कब्जे मे है।चालक मौके से फरार हो गया है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। यदि कोई तहरीर प्राप्त होती है। तो तहरीर के आधार पर कारवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button