ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: भगवान वराह का अभिषेक किया,आरती उतारकर प्रसाद बांटा

कासगंज: सोरों  कार्तिक मास में  द्वादशी पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में वराह मन्दिर पहुंचकर क्षेत्राधीश वराह भगवान का भव्य अभिषेक किया। इस दौरान सुबह हरिपदी गंगा में स्नान के बाद श्रद्धालुओं  ने वराह मन्दिर पहुंचकर भगवान वराह को नमन कर जयकारे लगाये। गंगाजल, दुग्ध, शहद, घृत, दही से भगवान धरणीधर का पंचाभिषेक किया गया। आचार्य पं. नरेश त्रिगुणायत ने वैदिक मंत्र उच्चारित करते हुये अभिषेक का कार्यक्रम कराया, इसके पश्चात भगवान वराह का भव्य श्रंगार कर नूतन पोशाक अलंकार धारण कराये गये, फल मेवा मिष्ठान का भोग लगाया गया। महाआरती उतारी गई इस दौरान पूरा मन्दिर परिसर शंख घण्टों की गूंज व भगवान वराह के जयकारों से गुंजायमान हो उठा, मन्दिर सेवायत आचार्य नरेश त्रिगुणायत ने बताया कि पूरे कार्तिक मास पर्यंत प्रतिदिन भगवान के अभिषेक के विशेष कार्यक्रम चलते रहेंगे,   आज  अभिषेक के दौरान गंगा बल्लभ रावल, कृष्ण कुमार बरवारिया, नीतुल, आरना, वीना तिवारी, सुनील तिवारी विहिप नगर संयोजक आदि रहे।

Related Articles

Back to top button