कासगंज: तुलसी रत्नावली विवाह की 491 वीं वर्षगाँठ मनाई

कासगंज: सोरों मानसकार गोस्वामी तुलसीदास व साध्वी रत्नावली के विवाह की 491 वीं वर्षगाँठ पर हरि की पौड़ी किनारे तुलसी स्मारक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, तुलसी आरती मंडल द्वारा तुलसी प्रतिमा का अभिषेक पूजन आरती प्रसाद वितरण के कार्यक्रम आयोजित किये गए, आचार्य पं. ऋषभ वशिष्ठ ने वैदिक मंत्र उच्चारित कर तुलसी प्रतिमा का पूजन कराया, मुख्य यजमान बीजेपी नेता नम्रता त्रिवेदी व कन्हैया लाल त्रिवेदी ने तुलसी प्रतिमा का अभिषेक कर भोग लगाया व माल्यार्पण कर आरती उतारी, शाम के समय तुलसी स्मारक की भव्य साज सज्जा व विशेष रोशनी कर उत्सव मनाया गया, श्रद्धालुओं ने ढोलक वायलन मंजीरा आदि पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाते हुए मानस की चौपाइयों का गायन किया। इस अवसर पर महंत मनु दुबे, कन्हैयालाल त्रिवेदी, नम्रता त्रिवेदी, आशा शर्मा, उमेश पाठक, विशाल पाठक, अभिषेक वशिष्ठ, शरद पांडेय, राजा तिवारी, राजवैभव महेरे, अनिल तिवारी ,प्रागयेश द्विवेदी, सक्षम द्विवेदी, पवन दुवे,दुर्गा शंकर राहुल वशिष्ठ, सजंय तिवारी,विजय उपाध्याय,तिवारी,गोपाल शर्मा, टिंकू स्थापक,संजय चौधरी,राकेश आदि रहे।
Subscribe to my channel


