कासगंज: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कासगंज की नगर इकाई कासगंज की नवीन कार्यकारिणी का गठित

कासगंज: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कासगंज की नगर इकाई कासगंज की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया | इस दौरान प्रदेश सहमंत्री ने कहा विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हित और राष्ट्र हित राष्ट्रीय और छात्र हित की बात करने वाला एकमात्र संगठन है विद्यार्थी परिषद गैर राजनीतिक संगठन है आज के समय देश के प्रत्येक कॉलेज कैंपस में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता राष्ट्रवादी सोच को लेकर कार्य कर रहे हैं | एटा कासगंज संगठन मंत्री हर्षित पाराशरी ने बताया कि सभी नवीन दायित्वान कार्यकर्ता अपनी पूर्व जिम्मेदारी से संगठन के विस्तार में लगेंगे ऐसा मेरा विश्वास है और संगठन को सर्वोपरि मानेंगे | जिला संयोजक राहुल वर्मा जी ने कहा आज विद्यार्थी परिषद प्रत्येक क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है | प्रदेश सहमंत्री तेजेंद्र लोधी जी ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें नगर अध्यक्ष डॉ. भारती वार्ष्णेय जी, नगर उपाध्यक्ष अनिल वर्मा जी, नगर मंत्री यश मिश्रा, नगर सह मंत्री हर्षित सोलंकी, पं0 अमित जोशी, ऋषभ ठाकुर, प्रज्ञा भारद्वाज, अभिनव सक्सेना, नगर एस. एफ. डी. प्रमुख अन्यास गुप्ता, नगर s.f.s. प्रमुख विवेक सक्सेना, नगर मीडिया प्रमुख ज्योतिर्मय शर्मा, नगर सोशल मीडिया प्रमुख सूर्या पंडित, नगर आंदोलन प्रमुख बॉर्बी राजपूत, नगर थिंक इंडिया प्रमुख यश गहलोत, नगर एग्री विज़न प्रमुख नवनीत कुमार, नगर डिग्री कॉलेज प्रमुख दिव्यांक यादव, नगर इंटर कॉलेज प्रमुख सचिन चौहान बनाए गए |
Subscribe to my channel


