ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: तुलसी स्मारक पर रामचरितमानस का अखण्ड पाठ प्रारम्भ।

कासगंज: सोरों तीर्थंनगरी के तुलसी स्मारक पर आज राम चरित मानस का अखण्ड पाठ प्रारम्भ हुआ,इस दौरान तुलसी आरती मंडल के तत्वाधान में मासिक अखण्ड पाठ प्रारम्भ होने से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार कर आचार्य ऋषभ वशिष्ठ ने रामचरितमानस का पूजन कराया, मुख्य यजमान राजू कटारे ने पूजन कर तुलसीदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, इसके बाद अखण्ड पाठ प्रारम्भ हुआ, अखंड रामायण पाठ कार्यक्रम में महंत मनु दुबे, राहुल वशिष्ठ, संजय तिवारी, गोपाल शर्मा, रोहित बड़गैयाँ, पवन दुबे, सक्षम द्विवेदी आदि रहे।

Related Articles

Back to top button