ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत

कासगंज: पटियाली क्षेत्र ग्राम नगला खगू के समीप रविवार को रेलवे ट्रैक संख्या 208/C पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई थी। रविवार देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी, पटियाली पुलिस ने मृतक के शव की पहचान कराने के लिए शव को कासगंज मोर्चरी हाउस में रखवा दिया था। जानकारी के बाद मृतक के परिजन मोर्चरी हाउस पहुंचे और शव की पहचान की। मृतक की पहचान 28 वर्षीय इस्माइल पुत्र अली शेर निवासी थाना गांव कोतवाली पटियाली जिला कासगंज के रूप में हुई।

 

Related Articles

Back to top button