कासगंज: मेरे खाटू वाले श्याम का जन्मदिन आया है,छप्पन भोग फूल बंगला सजाया
सचिन दुबें। कासगंज

कासगंज: पटियाली मेरे खाटू वाले जन्म दिन आया है भजन पर भक्त झूम उठे। इस दौरान पटियाली के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कासगंज से आये राधा माधव मानस मंडल एवं म्यूजिकल ग्रुप द्वारा बाहर से आए कलाकार विजय कुमार ने गाया मेरे खाटू वाले का जन्मदिन आया है छप्पन भोग लगे फूल बंगले सजे भजन पर भक्त झूम उठे पटियाली के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पत्रकार दीपक चतुर्वेदी ने भगवान खाटू श्याम की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर व केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शहजानपुर से आये भजन गायक मोहित कुमार अपने भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया श्याम प्रेमियों ने झूमकर व नाच कर खूब आनंद लिया इस अवसर सतीश गंगवार सत्यराम शर्मा विशाल चतुर्वेदी प्रतीक गुप्ता सैकड़ों की संख्या में भक्तिजन मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


