एबीवीपी का प्रशिक्षण शिविर जारी दूसरे दिन दिया गया डांस का प्रशिक्षण
दीपक कुमार।उत्तर प्रदेश

कासगंज/अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कासगंज द्वारा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मे छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर के द्वितिय दिवस छात्राओं बहनों को डांस और जुडो कराटे का प्रशिक्षण दिया गया।जिसमें डांस का प्रशिक्षण दानमनी द्वारा एवं जुडो कराटे का प्रशिक्षण सुरभि पांडे द्वारा दिया गया। इस दौरान प्रान्त सहमंत्री तेजेन्द्र लोधी ने सभी छात्राओं को विद्यार्थी परिषद का विषय रखते हुए संग़ठन से जुड़ने का आहवान किया जिला संगठन मंत्री हर्षित पाराशरी ने कहा कि सभी छात्राएं बहुत अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है
इस अवसर पर प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य ऋतिक कुशवाह,जिला सह संयोजक सुरभि पांडे,जिला मीडिया प्रमुख राहुल वर्मा,पल्लवी यादव,नगर मंत्री अंकित पाठक,नगर सहमंत्री यश मिश्रा, नगर प्रचार प्रमुख अभिषेक दुबे,नगर सह आंदोलन प्रमुख हिमांशु लोधी,नगर सोशल मीडिया प्रमुख शिवम पांडे,सालवी,पूर्णिमा,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


