ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: श्री श्याम जन्मोत्सव पर भव्य श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का हुआ आयोजन

कासगंज: सिढ़पुरा भव्य श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन सोमवार सायं 6 बजे से रामखिलाड़ी फार्म हाउस सिढ़पुरा पर किया गया। श्री श्याम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में भव्य दरबार, आलौकिक श्रंगार, छप्पन भोग, इत्र वर्षा एवं अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई।संकीर्तन महोत्सव में उदयपुर से आई भजन प्रवाहिता केमिता राठौर, जयपुर से आए भजन गायक आयुष सोमानी एवं भजन गायक पीयूष सांवरिया ने बाबा श्याम के सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। महोत्सव में मौजूद हजारों भक्तों ने बाबा खाटू श्याम जी के दर्शन किए और रात्रि भर गायक कलाकारों के सुंदर भजनों पर थिरकते रहे। जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।

 

Related Articles

Back to top button