ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: गुरुपर्व पर खुर्सीपार गुरुद्वारा पहुंचे BJP पार्षद दया सिंह,समाज को पर्व की बधाई दी

दुर्ग-भिलाई: गुरुनानक देवजी की जयंती पर आज भाजपा पार्षद दया सिंह , सरिता बघेल खुर्सीपार स्थित गुरुद्वारा पहुंचे। जहां सिख समाज के लोगों को गुरुपर्व की बधाई दी। दया सिंह ने कहा कि सिख धर्म के पहले गुरू नानक देव जी की जयंती को गुरू परब और प्रकाश पर्व के रूप में उल्लास के साथ मनाया जाता है। गुरू नानक जी ने विश्व को प्रेम, एकता, समानता और भाई-चारे का संदेश दिया है। इस अवसर पर  खुर्सीपार गुरुद्वारा के प्रधान अजीत सिंह, उप-प्रधान-कश्मीरा सिंह, सुच्चा सिंह, सचिव त्रिलोचन सिंह सिद्धू, पूर्व प्रधान-बलकार सिंह,, बलजीत सिंह,,बग्गा सिंह, सदस्य मेजर सिंह, गोपी बल, बलजिंदर सिंह, जीवन सिंह, लखविंदर सिंह, प्यारा सिंह ,कुलदीप सिंह, मोहन सिंह, हैप्पी सिंह आदि रहे।

 

Related Articles

Back to top button