ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: अमांपुर में नगर पंचायत ने कराई फोगिंग

कासगंज: अमांपुर बदलते मौसम के कारण कस्बे में नगर पंचायत के द्वारा मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के खात्मे को फागिग कराई गई। वहीं संचारी रोगों से बचाव को लेकर कस्बे भर में चलाया गया विशेष सफाई अभियान। कस्बे में फैले मक्खी, मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार एवं अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला व चेयरमैन चांद अली खान के नेतृत्व में कस्बे के सभी बाजारों और वार्डों में अभियान के तहत कीटनाशक दवाओं का छिड़काव और फागिंग कराई गई। उन्होंने नगर वासियों से अपने आसपास सफाई किए जाने के साथ नगर को भी साफ सुथरा रखने में नगर पंचायत कर्मियों का सहयोग किए जाने की अपील की। इस दौरान ईओ दीपिका शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष चांद अली खान, गोपाल शर्मा, मुकेश बाबू, संजू यादव, ओमकार यादव, सफाई नायक दिनेश कुमार, हिमाचल, सुनील कुमार, दीपक कुमार, राकेश कुमार, रोशन, चोबसिंह, अनिल कुमार, विकास कुमार इदि रहे।

 

Related Articles

Back to top button