ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: पत्नी ने मोबाइल छीना तो पति शराब पीकर चढ़ गया मोबाइल टावर पर फिर…

कासगंज: पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम रुस्तमपुर में पत्नी ने पति का मोबाइल फोन छीन लिया। इस दौरान  पति शराब पीकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया और हाईवोल्टेज ड्रामा कर डाला।  काफी देर तक इस ड्रामा को तमाशबीन लोग देखते रहे, मामले की जानकारी पर पटियाली एसएचओ अनिल कुमार पुलिस बल समेत मौके पर पहुंच गए। युवक को समझा बुझाकर टावर से नीचे उतरा, टावर पर चढ़े युवक का नाम मनोज निवासी ग्राम रुस्तमपुर थाना पटियाली बताया गया। पुलिस ने युवक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में पाबंद कर कार्रवाई की।

 

Related Articles

Back to top button