ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम

कासगंज: सहावर रोड पर स्थित नगला हाथी गांव के पास मंगलवार की रात 8 बजे बाइक सबार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। निर्देश कुमार शाक्य पुत्र देव पाल शाक्य उम्र 20 वर्ष निवासी अर्जुनपुर कदीम थाना क्षेत्र अमापुर जो अपनी ननिहाल गांव एतवारपुर थाना क्षेत्र सहावर से अपने गांव अर्जुनपुर कदीम जा रहा था। उपरोक्त को मोटरसाइकिल संख्या यूपी 87 Q 4020 से जा रहा था तभी अज्ञात वाहन से टक्कर हो जाने के कारण निर्देश शाक्य की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

Related Articles

Back to top button