कासगंज: सहावर में एंटी रोमियों टीम ने चलाया जागरूकता अभियान,

कासगंज: सहावर साइबर अपराध की रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं व युवतियों को जागरूक किया। इस दौरान टीम की महिला आरक्षी दीपा त्यागी, पिंकी, रिंकी चौहान, हिना त्यागी ने कस्बा के मेन चौराहा, बैंक चौराहा स्टेशन रोड एटा रोड बड़ा बाजार सोरों रोड बोंदर रोड कटरा बाजार समेत अन्य जगहों पर जागरूकता अभियान चलाया। उन्हें समझाया कि यदि कोई कमेंट करता है, गंदी भाषा का प्रयोग करता है तो टोल फ्री नंबर 1090, 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दें। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सहावर डीके पंत, सहावर थाना प्रभारी राजकुमार सिंह , एसएसआई जयवीर सिंह, एसआई आशीष यादव,एसआई मुरारी लाल गौतम, एसआई घनश्याम,एसआई अरविंद कुमार, एसआई जनवेद यादव,पवन प्रताप सिंह, पुष्पेंद्र गुर्जर, धीरेंद्र राजपूत, पुष्पेंद्र सिंह, योगेश चौधरी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


