कासगंज: योजनाओं का लाभ लेने के लिये आधार को अपडेट अवश्य कराएं-हर्षिता माथुर

शशकासगंज: जिलाधिारी हर्षिता माथुर ने कहा कि आधार अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जनपद में आधार अपडेट के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधार अपडेट कराने के लिये जनपद कासगंज में 156 आधार केन्द्र संचालित हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि अगर आपका आधार बने हुए 10 साल या उससे अधिक हो गए हैं तो अपने नजदीकी आधार केन्द्र पर जाकर आधार अपडेट या ऑनलाइन एसएसयूपी के माध्यम से अपडेट जरूर कराएं। विशेष तौर पर अपना पता और मोबाइल नम्बर हमेशा अपडेट रखें। आधार अपडेट के लिए अपने पते एवं पहचान का वैध प्रमाण लेकर अपने नजदीकी आधार केन्द्र पर जायें और अपना आधार अपडेट करायें। इसके लिए निर्धारित शुल्क 50 रूपये है। अगर कोई केन्द्र संचालक निर्धारित धनराशि से अधिक मांगता है, तो आप हेल्प लाइन टोल फ्री नम्बर 1947 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।आप अपना आधार दो प्रकार से अपडेट करा सकते हैं। ऑनलाइन अपने पते एवं पहचान का वैध प्रमाण अपलोड कराने पर निर्धारित शुल्क 25 रूपये है। आधार केन्द्र पर आधार अपडेट कराने पर निर्धारित शुल्क 50 रूपये है।
Subscribe to my channel


