ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: 14 दिसम्बर को सम्पन्न कराया जायेगा सामूहिक विवाह कार्यक्रम

कासगंज: मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने बताया कि शासन द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत माह दिसम्बर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन 14 दिसम्बर को किया जायेगा। जिसके लिये आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 नवम्बर है। सम्बंधित ईओ एवं बीडीओ द्वारा आवेदन पत्रों का सत्यापन तथा पात्रता का निर्धारण करते हुये सूची जिला समाज कल्याण अधिकारी को 30 नवम्बर 2022 तक उपलब्ध कराना है। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी/सहायक विकास अधिकारी स0क0 द्वारा सूची का सत्यापन करने की अंतिम तिथि 08 दिसम्बर 2022 निर्धारित कर दी गई है। समस्त पात्र जोड़े सामूहिक विवाह में विवाह करने हेतु अपने आवेदन शीघ्रात्शीघ्र सम्बंधित नगर पालिका या नगर पंचायत अथवा विकास खण्ड कार्यालय में जमा कर दें।

 

Related Articles

Back to top button