ब्रेकिंग न्यूज़

एटा: औनघाट से एटा की सड़क हॉटमिक्स की बनवाने के लिए औनघाट से एटा तक पैदल मार्च कर डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

एटा:  औनघाट से पैदलयात्रा करके एटा पहुंचकर एटा जिलाधिकारी को औनघाट से एटा रोड़ की मरम्मत के लिए 12 नबंवर को ज्ञापन सौंपा जायेगा। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता, समाजवादी पार्टी अब्दुल हफीज़ गांधी ने बताया कि गंजडुंडवारा से औनघाट तक यह सड़क बहुत अच्छी बनी है लेकिन औनघाट से एटा तक सड़क की हालत बहुत खराब है। यात्रियों को बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, इसलिए मैं एटा के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर यह मांग करूंगा कि इस सड़क को भी हॉटमिक्स से बनाया जाएं

Related Articles

Back to top button