ब्रेकिंग न्यूज़

बिलासपुर पहुंची स्मृति ईरानी ने भरी हुंकार,महिलाओं ने शराब बंदी को लेकर विरोध किया

बिलासपुर/ भिलाई : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व के आवाहन और भाजपा महिला मोर्चा की अगुवाई में बिलासपुर में आयोजित महतारी हुंकार रैली का आयोजन हुआ। इस दौरान हुंकार रैली में बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा, भिलाई की कार्यकर्ता व भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में बिलासपुर पहुंचे जहां पटेल मैदान,जगमल चौक से नेहरू चौक तक रैली निकाली गई। जिसका नेतृत्व केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने किया। इसी दौरान महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांग शराब बंदी को लेकर विरोध किया गया। स्वसहायता समूहों का कर्जा माफ होना चाहिए, महिलाओं का बलात्कार, हत्या जैसे अपराधों को रोकने जैसी मांगो के साथ हजारों महिलाएं सड़क उतरी थी। इसी दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश समन्वयक अमित मिश्रा ने बताया की बघेल सरकार जनता की तिजोरी लूटकर कांग्रेस की तिजोरी भरने में मस्त है, वहीं अपराधियों के आगे प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से घुटने टेक चुकी है।

Related Articles

Back to top button