ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन

कासगंज: कासगंज पुलिस लाइन में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा पुलिस लाइन पहुंचकर परेड का मानप्रणाम स्वीकार किया। जहाँ स्वयं परेड में प्रतिभाग किया गया। पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा कर्मचारी बैरकों का निरीक्षण किया व बैरकों में साफ सफाई के लिए निर्देशित किया। इसके बाद परिवहन शाखा व डायल 112 की गाड़ियों का निरीक्षण किया गया साथ ही इवेंट पुस्तिका का निरीक्षण किया । इसी दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन मैस का निरीक्षण किया व मैस की गुणवत्ता का जायजा लिया। मैस की स्वच्छता व गुणवत्ता को देखकर संतोष व्यक्त किया तथा मैस में काम कर रहे सभी अनुचरों का उत्साहवर्धन किया।
Subscribe to my channel


