ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: महज 30 सेकंड में इस बच्ची ने गिनाए यूपी के 75 जिलों के नाम

कासगंज: कासगंज स्थित नगला सुरजी प्राइमरी स्कूल के क्लास 4 में पढ़ने वाली इस छात्रा ने एक सांस अर्थात महज 30 सेकंड में यूपी के 75 जिलों के नाम गिना डाले। इस दौरान स्कूल की प्रिंसिपल अल्पना चौहान ने बताया कि वह सभी छात्र छात्राओं को सामान्य ज्ञान का अध्ययन करवा रहीं हैं, जिनमें क्लास 4 में पढ़ने वाली कविता नाम की छात्रा में यह विशेष गुण देखने को मिला है, कविता ने महज 30 सेकंड में यूपी के 75 जिलों के नाम गिनाने का अनोखा कीर्तिमान स्थापित किया है, इतने कम समय में इतने जिलों के नाम बोलना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है।
Subscribe to my channel


