ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: रघुप्रताप ने नीट की परीक्षा पास कर बढ़ाया अमांपुर का मान

कासगंज: अमांपुर कस्बा के महाराण प्रताप नगर निवासी स्वर्गीय रवीश सोलंकी के बेटे रघुप्रताप सिंह सोलंकी ने नीट 2022 की परीक्षा में सफल होकर बाबा, ताऊ, माता पिता व अपने नगर और जनपद का नाम रोशन किया है। रघुप्रताप सिंह सोलंकी का मेडिकल परीक्षा नीट में चयन हुआ है। बुधवार को लखनऊ में हुई नीट की काउंसलिंग में उसका एमबीबीएस कोर्स के लिए।चयन हुआ है। अयोध्या का राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज उसे अलाॅट हुआ है। बेटे के इस उपलब्धि से कस्बे के लोग फुले नहीं समा रहे हैं। उनकी इस सफलता पर उनके घर परिवार व नगर में हर्ष व्याप्त है। रघुप्रताप सिंह सोलंकी ने अपनी सफलता का श्रेय बाबा शिवराज सिंह सोलंकी, ताऊ अमरीश सोलंकी, व मां, गुरुजनों को दिया है। रघुप्रताप सिंह ने साबित कर दिया कि मंजिल कितनी भी मुश्किल क्यो न हो बुलंद हौसले मेहनत से रास्ता बन ही जाता है। रघुप्रताप सोलंकी ने बताया 14 साल पहले पिता रवीश सोलंकी का बीमारी से निधन हो गया था। पिता का सपना था कि एक दिन बेटे को कुछ बनाकर रहूंगा। लेकिन उससे पहले ही पिता इस दुनिया से चले गये। रघुप्रताप के ताऊ कैमिस्ट व्यापारी अमरीश सोलंकी ने बताया कि रघुप्रताप की बचपन से ही डाक्टर बनने की इच्छा थी। उन्होने रघुप्रताप का हौसला बढ़ाया। नीट की तैयारी के लिए काफी सहयोग किया। उनकी इस सफलता पर बाबा शिवराज सिंह सोलंकी, ताऊ अमरीश सोलंकी, जिला पंचायत सदस्य अवनीश सोलंकी, प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, रामजीलाल वर्मा, रामनरायन मित्तल, आचार्य संजय सोलंकी, अवधेश सोलंकी, सुलोचना गुप्ता, सुनील गुप्ता, राकेश पाराशर, श्याम सुंदर सोलंकी, धीरज गुप्ता सर्राफ, विजय गुप्ता, परन्तप सोलंकी, मनोज गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ, राजा सोलंकी, दीपक सोलंकी आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Related Articles

Back to top button