ब्रेकिंग न्यूज़
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन
दीपक कुमार। उत्तर प्रदेश

कासगंज/ सिढ़पुरा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मैरिज हाउस अमांपुर रोड सिढ़पुरा पर गुरुवार की देरारात को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष कासगंज केपी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम आयोजक ठाकुर मनजीत सिंह प्रधान एवं क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह गौड़ ने भाजपा जिला अध्यक्ष के पी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज अनिल कुमार सिसौदिया, कोतवाली सिढ़पुरा प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार, थानाध्यक्ष सहावर राजकुमार सिंह, पूर्व थानाध्यक्ष सिढ़पुरा प्रेम पाल सिंह करणी सेना भारत के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह चौहान समेत पगड़ी पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया।
Subscribe to my channel


