ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: आरबीडी कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर ने कम्प्युटर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत किए

कासगंज: अमांपुर के अंबेडकर नगर में स्थित आरबीडी कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर पर कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफल मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।पुरुस्कार वितरण समारोह आरबीडी कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर पर हुआ। मुख्य अतिथि समाज सेविका सुलोचना गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दरवेश फौजी, प्रबंधक राजीव सर ने मां शारदे के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। आरबीडी कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, देश भक्ति से परिपूर्ण गीतों के साथ नाटक, कॉमेडी, नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में छात्र राजू राजपूत प्रथम, छात्र सचिन साहू, छात्र मोहित कुमार तीसरे स्थान पर रहे। सभी को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अन्य विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस दौरान अनीता गुप्ता, डाॅ धर्म सिंह शाक्य, बूथ अध्यक्ष दरवेश फौजी, शिव सिंह वर्मा, बजरंग दल संयोजक रोचक चौहान, आचार्य हरिशंकर, आचार्य किशोरी लाल, आकाश गुप्ता सर्राफ, गौरव गुप्ता, राहुल शाक्य, अंशू गुप्ता, शिवा गुप्ता, दीपक गुप्ता, राजेश सभासद आदि रहे।

Related Articles

Back to top button