ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: सोरों के युवक की उज्जैन सडक़ हादसे में मौत

कासगंज: सोरों के युवक की उज्जैन में सड़क दुर्घटना में शनिवार को मौत हो गई, तीर्थ नगरी के अनाज मंडी निवासी युवक गौरव तिवारी पुत्र स्व.जयगोविंद तिवारी 30 वर्ष उज्जैन(एमपी) में बाइक पर सवार होकर बड़नगर की ओर जा रहे थे, बाइक सोरों निवासी उसका मित्र शिवम उर्फ बिट्टू भारद्वाज चला रहा था, तभी उज्जैन से 24 किमी. आगे एक ट्रक ने ओवरटेक करते समय बाइक में साइड से टक्कर मार दी जिससे बाइक पर पीछे बैठा गौरव गिर पड़ा, उसके सिर में गम्भीर चोट आ गई और नाक से खून आने लगा, अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, सूचना पर युवक के परिजन उज्जैन पहुंच गए, युवक की मौत की सूचना पुलिस को दी गई, आज सुबह मृतक के शव का उज्जैन में पोस्टमार्टम कराया गया, परिजन युवक का शव लेकर तीर्थंनगरी आ रहे हैं, देर रात तक शव घर पहुंचने की संभावना है
Subscribe to my channel


