ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: सेन्ट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के दौरान खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को विधायक हरिओम वर्मा ने किया पुरस्कृत

कासगंज: न्यौली मानपुर नगरिया स्थित मिर्जापुर सेन्ट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल में बाल दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यालय में अनेक खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नर्सरी क्लास के लिए आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में यशवन प्रताप सिंह, एलकेजी के लिए आयोजित नम्बर गेम में लविश मौर्य, यूकेजी की बैलून रेस में योग्या चौहान, फ्रॉग रेस में आरव सोलंकी, चेयर रेस में दीक्षा विजेता रहीं वही रस्सा खींच में स्वामिनी तोमर के नेतृत्व वाला लक्ष्मीबाई हाउस विजेता रहा, रुमाल झपट्टा में अंशिका चौहान के नेतृत्व वाला विवेकानन्द हाउस विजेता रहा, कबड्डी में अनन्त चौधरी के नेतृत्व वाले सुभाषचंद्र बोस हाउस विजेता रहा जबकि क्रिकेट में रूपेशनाथ के नेतृत्व वाला कलाम हाउस विजेता रहा मैन ऑफ द मैच आदित्य कुमार को दिया गया। पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने मां शारदे व विवेकानंद के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय के डायरेक्टर मनोज चौहान एवम उनकी टीम ने आगन्तुक अतिथियों का स्वागत किया। बाद में अतिथियों के द्वारा विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। विधायक हरिओम वर्मा ने खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए विद्यालय प्रबन्ध तन्त्र की सराहना करते हुए कहा कि इन प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का रास्ता मिलता है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान दीपपुर गजेंद्र सोलंकी, चंदवा प्रधान सतेन्द्र बघेल, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष धीर सिंह राठौर, जितेन्द्र मौर्य, अनुज चौहान, गौरव सोलंकी,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक कुलदीप राज आदि रहे।

Related Articles

Back to top button