ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज:मानवता का सन्देश देते हुए मनाया बाल दिवस व चाचा नेहरू जी का जन्मदिन

कासगंज: एन आर पब्लिक स्कूल में बच्चों द्वारा बाल दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।बाल दिवस कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री विवेक कुमार राजपूत एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ एम.के. सोलंकी जी द्वारा मां सरस्वती जी, पंडित जवाहरलाल नेहरु जी एवं विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय श्री अनार सिंह राजपूत जी के छवि चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया इसके बाद बच्चों ने चाचा नेहरू के बारे में अधिक से अधिक एवं विशेष प्रकार की जानकारी एकत्रित कर सभी लोगों के साथ विचारों का आदान प्रदान कर मनमोहक ढंग से प्रस्तुतीकरण दिया ।चाचा नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर विद्यालय में अनेक प्रकार के खेलकूद का आयोजन भी किया गया । इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में रुचि पूर्ण हिस्सेदारी की जिसमें सोलो डांस (चिराग, परिधि, कृष्टि, भूमि, आकांक्षा, अनन्या अग्रवाल, सिया, सोनाली, हिमायनी) गाना वादन में (मान्या), डिबेट में (निष्ठा, अंशिका, आकांक्षा और सृष्टि), खेलकूद प्रतियोगिता में थ्री लेग रेस, मार्बल बैलेंस रेस, होप स्टेप रेसिंग, आर्म रेसलिंग, टर्न ऑफ बार, खो-खो और क्रिकेट जैसे खेल खेला गया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक द्वारा समस्त छात्र छात्राओं को अल्पाहार एवं पुरस्कार देकर विदा किया गया। प्रत्येक कक्षा के विभिन्न ग्रुप में विशेष योगदान के लिए छात्रों को पुरस्कृत किया गया। बाल दिवस के मौके पर अभिभावकों की उपस्थिति पर विद्यालय प्रबंधक जी ने उनका कोटि-कोटि आभार प्रकट कर बाल दिवस की शुभकामनाएं दी  गई। कार्यक्रम की मुख्य भूमिका में विद्यालय की शारीरिक शिक्षक कुलदीप शर्मा जी, विद्यालय की कोऑर्डिनेटर उमा एवं विद्यालय के हेड बॉय कौशल मौर्य तथा विद्यालय की हेड गर्ल निशू शर्मा एवं विद्यालय के हाउस कैप्टन आकांक्षा, देव सोलंकी, उमेश, आयुष सिंह राठौर तथा वाइस कैप्टन परिधि, माधुरी, प्रांजल, दिव्या कुमारी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉक्टर एम. के. सोलंकी, कुलदीप शर्मा, पी सिंह, भूपेंद्र कुमार, श्वेता सिंह, अमित उपाध्याय, जवाहर सिंह, सुमन वर्मा, निशिका पांडे, शिवम माहेश्वरी, भावना, रजनी, राजीव तिवारी, खुशबू तिवारी, बबीता राजपूत, पी.के. पांडे, हर्षिका गहलोत, गुंजन, यशी दीक्षित, दीपक वर्मा, पूनम सिंह, पवन माहेश्वरी, अनीता, रोहित पचौरी, अभिषेक उपाध्याय, राजेश कुमार, अंकुर गौर, मोह प्रकाश, अनामिका वशिष्ठ, जवाहर सिंह, प्रियांशी अग्रवाल, दीपा चौहान, अभिषेक उपाध्याय, कायनात, कार्तिके, प्रेमपाल सिंह, सुमन यादव, ममता, रिचा, सुमन लता आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button