ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: अमांपुर में धूमधाम से मनाई गई चाचा नेहरू की जयंती,माल्यार्पण कर किया याद

कासगंज: अमांपुर में बाल दिवस के मौके पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 127 वीं जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न विधालयों में जहां विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर चाचा नेहरू को याद किया गया। कस्बे के नगर पंचायत परिसर में चेयरमैन चांद अली खान की अध्यक्षता में सभासदगण, नगर पंचायत कर्मी, व गणमान्य लोगों ने चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन एवं एस एन पब्लिक स्कूल, के छात्र छात्राओं को फल व बिस्कुट वितरण कर चाचा नेहरू के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए सभी छात्र छात्राओं को उच्च विचार तथा स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता अपनाये जाने का आह्वान किया। वही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्सक डाॅ आमिर खान के नेतृत्व में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। वही भाजपा जिला उपाध्यक्ष मीना चौहान, के आवास पर वही गोविंद सिंह शिक्षण संस्थान में प्रबंधक विनय कुमार सोलंकी के द्वारा। मदर टेरेसा कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में प्रबंधक डाॅ जयप्रकाश राजपूत व राघव किशोर वशिष्ट के द्वारा। कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक रामसिया मोर्य के द्वारा। मक्खन लाल इंटर कालेज में प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा के द्वारा। बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन में प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी के द्वारा। एस एन पब्लिक स्कूल में प्रबंधक डाॅ भगवान सिंह राजपूत व प्रधानाचार्य अजय अटल ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन कर स्कूली छात्र छात्राओं को मिष्ठान्न वितरण किया गया। विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

Related Articles

Back to top button