ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: अमांपुर में विधार्थी कार्य विभाग ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

आकाश गुप्ता। अमांपुर

कासगंज: अमांपुर के ददवारा स्थित श्रीराधा कृष्ण मदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विधार्थी कार्य विभाग के तत्वावधान में हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। बजरंगबली की प्रतिमा के सम्मुख दीप।प्रज्वलित कर व पूजा-अर्चना कर हनुमान जी को भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। विधार्थी कार्य विभाग के सैकड़ो कार्यकताओं के द्वारा हनुमान चालीसा के पाठ का बहुत ही सुंदर वर्णन किया गया। जय श्रीराम के जयघोष से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर नगर प्रचारक राहुल कुमार, खंड गौ सेवा प्रमुख विनोद सोलंकी, नगर व्यवस्था प्रमुख विजय प्रकाश गुप्ता, नगर कार्यवाह गौरव गुप्ता, खंड शारीरिक प्रमुख विजय सोलंकी, प्रधान भोले सोलंकी, खंड विधार्थी प्रमुख अनंत यदुवंशी, रामखिलाडी उपाध्याय, मनोज गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ, रीतेश कुमार, योगेन्द्र, प्रशान्त, पुष्पेंद्र, शिवम गुप्ता, अरुण, मोनू गुप्ता, अनुज अग्रवाल, सोनू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button