ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: एमबीबीएस में चयनित होने पर रघुप्रताप का अमापुर में भव्य स्वागत

कासगंज: अमांपुर मेडिकल प्रवेश की परीक्षा उत्तीर्ण कर जनपद कासगंज के अमांपुर का नाम रोशन करने वाले रघुप्रताप सिंह सोलंकी पुत्र रवीश सोलंकी निवासी महाराणा प्रताप नगर के प्रथम बार  आगमन पर कस्बा के गांधीनगर में समाज सेविका सुलोचना गुप्ता के आवास पर सम्मान समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। नगर के गणमान्य लोगों उन्हे फूल माला पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहवर्धन कर बधाई दी। इस दौरान  शिवराज सिंह सोलंकी, विद्याराम शर्मा, कृपाशंकर शर्मा, नगर संघचालक राकेश पाराशर ने कहा कि बेटे रघुप्रताप सिंह सोलंकी का एमबीबीएस में चयन होना गौरव की बात है। कार्यक्रम का संचालन कमल गुप्ता ने किया। इस अवसर पर विद्याराम शर्मा, कृपाशंकर शर्मा, शिवराम सिंह सोलंकी, राकेश पाराशर, अमरीश सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष मीना चौहान, जिला पंचायत सदस्य अवनीश सोलंकी, बूथ अध्यक्ष दरवेश फौजी, मंडल अध्यक्ष रूदप्रताप सिंह, प्रमोद गोयल, सुधीर गुप्ता, सुनील गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, अवधेश सोलंकी, दीपक गुप्ता  चेयरमैन, कंजन सोलंकी, हर्ष सोलंकी, शुभम सोलंकी, आकाश गुप्ता सर्राफ, अरुण सोलंकी, राहुल गुप्ता, गुड्डू पाराशर, राममोहन पाराशर, केशव गुप्ता, रामोतार यादव, मनोज यादव, नीरज गुप्ता, देवेन्द्र लोधी, गौरव गुप्ता, शिवा गुप्ता, अंशू गुप्ता रघुप्रताप सिंह सोलंकी आदि रहे।

 

Related Articles

Back to top button