कासगंज : कैंडल मार्च में आफताब अमीर पूलवाना को सख्त से सख्त सजा दिलानें की माँग

कासगंज: श्रद्धा को न्याय दिलाने के लिए और श्रद्धा वॉकर के हत्यारे और दरिंदे आफताब अमीन पूनावाला को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए आज महाराणा प्रताप जी की मूर्ति के पास कैनाल रोड़, गंजडुंडवारा में कैंडल प्रोटेस्ट मार्च का आयोजन किया गया। इस कैंडल मार्च में आफताब अमीन पूनावाला को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की गई। कैंडल प्रोटेस्ट मार्च के साथ श्रद्धा के लिए श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया। श्रृद्धांजलि सभा में श्रद्धा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। श्रद्धा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए और चित्र के सामने कैंडल प्रज्वलित कर श्रृद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर अफजाल टेंट, मुनेंद्र शाक्य, संजीव साहू, पंकज कुमार, दानिश, सापेक्ष सिंह कुशवाहा, राजेश कुमार, ओम प्रकाश, विजय पाल, मदन लाल, चरण सिंह, अरशद अली, तारिक मेहमूद मंसूरी, विनय कुशवाहा, मोहम्मद असलम अंसारी, शमी अख्तर अंसारी, हेत सिंह कुशवाहा, मोहम्मद नवी मास्टर, मोहम्मद खलील अंसारी, यूनुस अंसारी, जुबैर अंसारी आदि रहे।
Subscribe to my channel


