ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: पुलिस अधीक्षक ने प्रतियोगिता का हरी झण्डी दिखाकर किया शुभारंभ
सचिन दुबें। सोरों

कासगंज: जिला स्टेडियम पॉलीटेक्निक कॉलेज समीप सोरों में ग्यारह वीं जनपदीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में जनपद के समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा झण्डा फहराकर रैली का शुभारम्भ किया गया। इसके उपरान्त स्वेत कबूतर उड़ाकर शान्ति का संदेश दिया गया । प्रतियोगिता के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता को हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया गया।
Subscribe to my channel


