ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: बाइक कार की भिडंत में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल

कासगंज: गंजडुंडवारा कादरगंज रोड स्थित ग्राम तरसी के निकट बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी भेजा गया। जहां से बेहतर उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल रैफर किया गया। गुरुवार देर शाम ग्राम बस्तर निवासी गोविंद और  कुंवरपाल  रिश्तेदारी में कादरचौक जा रहे थे। जैसे ही वह  ग्राम तरसी के निकट पहुचें बदायूं की तरफ से आ रही  कार ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने उन्हें एम्बुलेंस से सीएचसी भेजा।

 

Related Articles

Back to top button