कासगंज: अमांपुर में पुलिस ने किया पैदल फ्लैग मार्च, बताए यातायात के नियम

कासगंज: अमांपुर यातायात माह में जागरूक करने और नगर में शांति व्यवस्था बनाने के लिए कस्बा में पुलिस ने पैदल गश्त किया। शुक्रवार को कस्बा में पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के दिशा निर्देश पर कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने को कोतवाली प्रभारी रामसिया मौर्य ने अपनी टीम के साथ कस्बा में पैदल फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया। आम नागरिकों से बाइक चलते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट पहनने के लिए प्रेरित किया। पैदल मार्च अमांपुर कोतवाली से प्रारंभ होकर सहावर रोड, ददवारा, बारहद्रारी, सराफा बाजार, गुड़मण्डी, एटा रोड, तिराहा आदि बाजारों में होते हुए कोतवाली परिसर पर जाकर सम्पन्न हुआ। इस दौरान इंस्पेक्टर क्राइम अमरेश सिंह, कस्बा इंचार्ज विशेस्वर सिंह, एसआई धर्मेंद्र सिंह, एसआई शांतिस्वरूप, एसआई ब्रहापाल, एसआई राजेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह, कस्टेबल शंशाक दुबे, कस्टेबल हरीश कुमार, सुधीर यादव, प्रेमपाल सिंह, कस्टेबल सतीश कुमार, वसीम अंसारी, अरूण कुमार, बिजेश कुमार, अनुरूद्र, व्रिश कुमार, शुभम बलियान, कुलदीप, राहुल, अमित कुमार, कुलदीप, सुनीता कुमारी, पर्वती, मीनू, ममता आदि रहे।
Subscribe to my channel


