ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: रानी लक्ष्मीबाई के देश की युवतियां लव -जिहाद में करा रहीं अपने टुकड़े- मनोज चौहान

कासगंज: न्यौली- सेन्ट वी0एन0 पब्लिक स्कूल मिर्जापुर नगरिया में रानी लक्ष्मीबाई जयंती के अवसर पर छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाँजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए विद्यालय निदेशक मनोज चौहान ने कहा कि देश के निर्माण में मातृशक्ति का महान योगदान रहा है। जिनमे से रानी लक्ष्मीबाई का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान रहा है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।उन्होंने कहा कि ये देश का दुर्भाग्य है कि आज रानी लक्ष्मीबाई के देश की युवतियां लव-जिहाद का शिकार हो रहीं हैं।आज की युवतियों को झाँसी की रानी के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।इस दौरान प्रमुख रूप से विकास शर्मा ,डॉ0 राजीव बरबारिया, विशाल सोलंकी, विकास मौर्य, शेफाली चौहान ,ममता कश्यप, आरती चौहान, प्रिया कश्यप, लवली सोलंकी, संध्या मौर्य, सहित विद्यालय के अनेक छात्र -छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button