ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: एडीएम और एएसपी ने सुनीं फरियादियों समस्याएं

कासगंज: पटियाली तहसील सभागार में एडीएम हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का अयोजन किया। इस दौरान एडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव एवं एएसपी जितेंद्र दुबे ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। जहां समाधान दिवस पर
फरियादियों द्वारा कुल 51 शिकायती पत्र पहुंचे। जिसमें 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। इसी बीचएडीएम ने लंबित समस्याओं के निस्तारण को कड़े निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव,एएसपी जितेंद्र दुबे, सीएमओ डॉ अवध किशोर प्रसाद, एसडीएम रवींद्र कुमार, सीओ आरके तिवारी, प्रभारी तहसीलदार अरविंद गौतम, नायब तहसीलदार मुकेश कुमार आदि रहे।
Subscribe to my channel


