ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज पटियाली में सीएमओ ने सीएचसी का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त

कासगंज: पटियाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य चिकित्साधिकारी कासगंज डॉ. अवध किशोर प्रसाद ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में साफ सफाई, दवाओं का रखरखाव और स्टॉक एवं प्रसूती गृह चेक कर अस्पताल की व्यवस्थाएं देख सीएमओ संतुष्ट नजर आए। इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ. सुलतान अहमद, डॉ आलोक कुमार, डॉ पल्लवी दास, डॉ श्रद्धा रजक, डॉ अमित, फार्मासिस्ट चीफ पीके आदि रहे।
Subscribe to my channel


