ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज:प्राणदायिनी ऑक्सीजन गैस पेड़ पौधों से प्राप्त होती है-चौहान

कासगंज- न्यौली: सेन्ट वी0एन0 पब्लिक स्कूल मिर्जापुर नगरिया में पर्यावरण को शुद्ध बनाये रखने के लिए विद्यालय निदेशक मनोज चौहान ने छात्रों को पौधे वितरित कर उनसे पर्यावरण को शुद्ध बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को प्राणदायिनी ऑक्सीजन गैस पेड़ पौधों से प्राप्त होती है जोकि पूर्णतया निःशुल्क मिलती है इसलिए हमको इसकी कीमत समझ नहीं आ पाती । कोरोना की सेकेंड वेब में जब ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही थी तब हमको इसकी कीमत समझ मे आई इसलिए भविष्य में ऐसा कोई संकट हम सबके सामने न आये इसके लिए हम सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनको पोषित करते रहना चाहिए। इस दौरान 100 से अधिक छात्रों को छायादार वृक्षो का वितरण किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से तरुण शर्मा, रामलखन, उज्ज्वल सोलंकी, तान्या, छवि, दीक्षा , हिमांशु, सुशांत आदि रहे।

Related Articles

Back to top button