कासगंज: एबीवीपी का जिला अभ्यास वर्ग संपन्न हुआ।

कासगंज: एबीवीपी का जिला अभ्यास वर्ग संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि प्रांत विश्वविद्यालय कार्य विभाग संगठन मंत्री आशीष चंदेल रहे। अभ्यास वर्ग चार सत्रों में संपन्न हुआ प्रथम सत्र में प्रदेश सह मंत्री तेजेंद्र लोधी, जिला प्रमुख सौरभ दीक्षित, जिला संयोजक राहुल वर्मा, द्वितीय सत्र में आशीष चंदेल, प्रांत सह सोशल मीडिया संयोजक अमित गुप्ता, तृतीय सत्र में संघ के विभाग प्रचारक चंदन, संगठन मंत्री हर्षित पाराशरी, जिला सह संयोजक कुश गुप्ता चतुर्थ सत्र में दो जिला संगठन मंत्री हर्षित पाराशर। चतुर्थ सत्र में नवीन जिला कार्यसमिति की घोषणा की। इस दौरान प्रदेश सह मंत्री तेजेंद्र लोधी ने और कहा आज के समय में विश्व विद्यालय कैंपस में जो राष्ट्रभक्ति की भावना से छात्रों के बीच कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन विद्यार्थी परिषद है निस्वार्थ भाव से छात्र हित और राष्ट्रहित की बात करता है। विश्वविद्यालय कार्य संगठन मंत्री आशीष चंदेल ने कहा कि आज के समय में देश में अनेक चुनौतियां उत्पन्न हो रही है। जिला संयोजक राहुल वर्मा ने कहा चुनौतियों से अच्छे रूप में सामना केवल विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता ही कर सकते है। संगठन मंत्री हर्षित पाराशरी ने कहा की आज का छात्र विद्यार्थी परिषद में कार्य करके देश में अनेक जगह अपनी सेवाएं दे रहा है। इस मौके पर काफी लोग उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


