कासगंज: अमांपुर में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध को लेकर जागरूक किया

कासगंज: अमांपुर पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ती के निर्देशानुसार कस्बा के बैकुण्ठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन एवं श्रीमती फूलवती कन्या इंटर कॉलेज नगला गुलरिया में साइबर अपराध के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस ने छात्र-छात्राओ को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसिया मौर्य ने बताया कि साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं की रोकथाम के लिए के लिए साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है उन्होंने कहा कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, वाट्सएप आदि सोशल साइट पर अज्ञात व्यक्तियों की रिक्वेस्ट बिल्कुल स्वीकार न करे। मोबाइल पर आए अंजान लिंक पर क्लिक न करने और बैंक खाता संबंधी जानकारी किसी से साझा न करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी रामसिया मौर्य, इंस्पेक्टर क्राइम अमरेश सिंह, कस्बा इंचार्ज विशेस्वर सिंह, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा, कंप्यूटर आपरेटर वसीम अंसारी, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह, कस्टेबल शंशाक दुबे, महिला कस्टेबल कुमारी नेहा, कस्टेबल सोनम कुमारी, सुनीता कुमारी, प्रीति कुमारी, मीनू, पर्वती, ममता, सहित प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, प्रबन्धक बृजेश वर्मा, प्रधानाचार्य अनीता राजपूत, आचार्य संजय सोलंकी, आकाश गुप्ता सर्राफ, आचार्य सल्दीप भारद्वाज आदि रहे।
Subscribe to my channel


